DM की क्या होती है Power ? क्या मिलती है Salary और कैसे मिलते है Promotion | प्रशासनिक कार्यों की देखरेख यूपीएससी द्वारा चुने गए आईएएस अधिकारी की नौकरी प्रतिष्ठित और शक्तिशाली मानी जाती है। आईएएस बनने के बाद अधिकारियों को उनके अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर समय-समय पर पदोन्नति मिलती रहती है। आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि एक DM अधिकारी को कितने वर्षों में पदोन्नति मिलती है, उसका वेतन कितना होता है और उसे अन्य क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं।
IAS पद पर Promotion :
अगर आपने UPSC परीक्षा पास कर ली है और आपको आईएएस पद मिल गया है, तो आइए जानते हैं IAS पद पर पदोन्नति कैसे होती है। हालांकि IAS अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया निर्धारित होती है। आईएएस बनने के बाद अधिकारियों को समय-समय पर अलग-अलग पदों पर पदोन्नति मिलती रहती है। आइए जानते हैं प्रमुख पदों और उनकी पदोन्नति प्रक्रिया के बारे में:
पद का नाम | कार्य | सेवा अवधि (वर्ष) | अन्य जानकारी |
---|---|---|---|
जूनियर टाइम स्केल (JTS) | प्रशासनिक कार्यों की देखरेख | 0-4 | जिला स्तर पर सहायक कलेक्टर या एसडीएम |
सीनियर टाइम स्केल (STS) | वरिष्ठ प्रशासनिक कार्यों की देखरेख | 4-9 | जिले के विभिन्न विभागों का प्रबंधन |
जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (JAG) | महत्वपूर्ण परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन | 9-12 | अतिरिक्त सचिव या उप सचिव के रूप में सेवा |
सेलेक्शन ग्रेड | विभागीय नीतियों का क्रियान्वयन | 12-17 | सचिवालय या प्रमुख सचिवालय में तैनात |
सुपर टाइम स्केल | उच्च प्रशासनिक पदों का प्रबंधन | 17-20 | प्रमुख सचिव या समकक्ष पदों पर नियुक्त |
एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड | राज्य और केंद्रीय स्तर पर प्रमुख प्रशासनिक कार्य | 25-30 | प्रधान सचिव या समकक्ष पदों पर सेवा |
चीफ सेक्रेटरी | राज्य का सर्वोच्च प्रशासनिक पद | 30-35 | राज्य के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त |
IAS की Salary :
आईएएस अधिकारियों की सैलरी उनके पद और अनुभव के अनुसार बढ़ती है। यहां हम कुछ प्रमुख पदों की सैलरी के बारे में नीचे एक Table के माध्यम से बताने जा रहे हैं:
पद का नाम | मासिक सैलरी (लगभग) |
---|---|
जूनियर टाइम स्केल (JTS) | ₹56,100 – ₹1,32,000 |
सीनियर टाइम स्केल (STS) | ₹67,700 – ₹1,60,000 |
जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (JAG) | ₹78,800 – ₹1,91,000 |
सेलेक्शन ग्रेड | ₹1,18,500 – ₹2,14,000 |
सुपर टाइम स्केल | ₹1,44,200 – ₹2,18,000 |
एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड | ₹1,82,200 – ₹2,24,100 |
चीफ सेक्रेटरी | ₹2,25,000 – फिक्स्ड |
IAS की शक्तियां और सुविधाएं :
IAS अधिकारी या DM को कई प्रकार की शक्तियां और सुविधाएं मिलती हैं जो उन्हें अपने कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में उनकी मदद करती हैं। इनमें से कुछ प्रमुख हैं:
- शक्तियां:
- जिले का प्रशासनिक मुखिया होता है |
- कानून व्यवस्था का प्रबंधन करना |
- सरकारी नीतियों का सुचारु रूप से क्रियान्वयन कराना |
- विकास योजनाओं की निगरानी करना |
- सुविधाएं:
- सरकारी निवास और वाहन मिलता है |
- चिकित्सा सुविधाएं मिलती है |
- सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा सुविधाएं मिलती है |
- शिक्षा भत्ते मिलता है |
- पेंशन और रिटायरमेंट लाभ
IAS या DM Salary Slip का एक उदाहरण
विवरण | राशि (₹) |
---|---|
बेसिक पे | 56,100 |
महंगाई भत्ता (28%) | 15,708 |
हाउस रेंट अलाउंस (HRA) | 13,464 |
यात्रा भत्ता (TA) | 7,200 |
विशेष भत्ता | 5,000 |
कुल वेतन | 97,472 |
यहां ध्यान दें कि यह एक सामान्य उदाहरण है जो कि वास्तविक सैलरी स्लिप से थोड़ी अलग है क्योंकि वास्तविक सैलरी स्लिप में विभिन्न भत्ते और कटौतियाँ हो सकती हैं। हर महीने की सैलरी स्लिप में इन भत्तों और कटौतियों की पूरी जानकारी होती है। जिसे आप अधिकारी वेबसाइट में जाकर देख सकते है |
ऐसी अन्य जानकारी प्राप्त करने के आप अपने WhatsApp Group को Join कर सकते है | जंहा पर आपको सभी योजना और सभी सरकारी नौकरी की सबसे पहले अपडेट मिलती है |